Skip to main content

Aaj Tak24x7

किसान कल्याण वर्ष अंतर्गत सदस्यता अभियान के तहत डुंगरिया समिति ने बनाए रिकॉर्ड 52 नए सदस्य

आज तक 24×7 मनीष शर्मा के रिपोर्ट

किसान कल्याण वर्ष अंतर्गत सदस्यता अभियान के तहत डुंगरिया समिति ने बनाए रिकॉर्ड 52 नए सदस्

 

 

 

बैरसिया किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से 14 अप्रैल से 15 मई तक सहकारी समितियों में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2026 को ‘कृषक कल्याण वर्ष’ के रूप में मना रही है, जिसके तहत अधिक से अधिक किसानों को समितियों से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसी क्रम में समिति

डूंगरिया द्वारा नवाचार करते हुए गांवों में डोंडी पिटवाकर और व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से जागरूकता फैलाई गई, नया रिकॉर्ड बनाया एक दिन में 52 नए सदस्य बनाए गए। बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गीतेश लिल्होरे एवं निमेष शाही के मार्गदर्शन के बाद डूंगरिया समिति के समिति प्रबंधक ने शुक्रवार को अपने कार्य क्षेत्र में शिविर लगाकर एक दिन में 52 सदस्य बनाकर नया रिकॉर्ड बनाया

इस दौरान समिति प्रबंधक लाखन सिंह राठौड़, देवेंद्र सिंह राजपूत, भैरव सिंह राजपूत ,सरवन सिंह राजपूत , रामकृष्ण जाटव निरंजन सिंह राजपूत, समिति के स्टाफ मौजूद रहा है

इस अवसर पर शाखा प्रबंधक समीउल्लाह कुरैशी एवं पर्यवेक्षक भगवान सिंह दांगी द्वारा डूंगरिया समिति को बधाई दी।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7