Skip to main content

Aaj Tak24x7

मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने चंदेश्वरा में गुलाब की उन्नत खेती का किया अवलोकन

मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने चंदेश्वरा में गुलाब की उन्नत खेती का किया अवलोक

 

आधुनिक तकनीक से गुलाब की खेती कर किसान बढ़ा रहे अपनी आय, कृषक भारत सिंह आंजना के प्रयासों की सराहना

 

उज्जैन, 17 अगस्त 2026।

 

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग के माननीय कैबिनेट मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने सोमवार को उज्जैन प्रवास के दौरान देवास रोड स्थित चंदेश्वरा गांव में उद्यानिकी विभाग की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कृषक श्री भारत सिंह आंजना के गुलाब के खेत का अवलोकन किया।

 

मंत्री श्री कुशवाह ने खेत में पहुंचकर गुलाब की खेती की आधुनिक तकनीक, उत्पादन एवं फसल प्रबंधन की जानकारी ली। कृषक श्री भारत सिंह आंजना ने उन्हें उद्यानिकी विभाग की योजनाओं से प्राप्त लाभ तथा आधुनिक एवं उन्नत तकनीकों के माध्यम से की जा रही गुलाब की खेती के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

 

मंत्री श्री कुशवाह ने कृषक द्वारा अपनाई जा रही उन्नत कृषि तकनीकों एवं मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक और उद्यानिकी विभाग की योजनाओं का समुचित लाभ लेकर किसान पारंपरिक खेती के साथ-साथ उच्च मूल्य वाली फसलों की ओर बढ़ रहे हैं। इससे किसानों की आय में वृद्धि के साथ-साथ उन्हें कृषि के क्षेत्र में नए अवसर भी प्राप्त हो रहे हैं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in