लोकेशन/ सोनभद्र उत्तर प्रदेश
रिपोर्ट/ कन्हैयालाल केशरी
*स्वामी सत्यानन्द सरस्वती विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस*
ओबरा, सोनभद्र। स्वामी सत्यानन्द सरस्वती सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल (अय्यप्पा), ओबरा-सोनभद्र में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक पूज्य स्वामी जी एवं सह-प्रधानाचार्या श्रीमती संध्या गिरि द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रगान, झंडा गीत एवं परेड का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम का संचालन कर रहीं श्रीमती प्रियंका शुक्ला ने प्रबंधक एवं प्रधानाचार्या से अनुमति प्राप्त कर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कराए। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, संगीत, सामाजिक संदेश, मौलिक अधिकार एवं भाषण पर आधारित नृत्य और नाटिका प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
समारोह में उपस्थित विद्यालय के प्रबंधक पूज्य स्वामी जी (श्री सुजीत कुमार) ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को अपने आशीर्वचनों से अभिसिंचित किया। वहीं प्रधानाचार्या श्रीमती संध्या गिरि ने स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आपकी मेहनत, आपके सपने और आपके संस्कार ही भारत को नई दिशा प्रदान करेंगे।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के शिक्षक श्री रितेश कुमार ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का अभिवादन करते हुए अतिथियों से मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम के समापन का आग्रह किया।
इस अवसर पर राकेश कुमार, अरुणी मिश्रा, रमेश प्रसाद, अम्बिका गिरि, अंजु गुप्ता, दुर्गावती देवी, रचना उपाध्याय, सुधा पाण्डेय, सुभाषनी सिंह, इम्तियाज अहमद, इन्द्रजीत शर्मा, मनीष कुमार, रविकान्त गुप्ता, दीपक कुमार, प्रभाकर यादव, नीतिन कुमार द्विवेदी, आस्था, नेहा सिंह, अदिति गुप्ता, विजय कुमार, श्वेता मिश्रा, दीपिका श्रीवास्तव, प्रियंवदा दूबे, आशुतोष सोनी, पूनम देवी, स्वाती सिंह, जया कुमारी, अन्जेश कुमार सिंह, सुप्रिया मिश्रा, स्मृति जायसवाल, अर्चना शर्मा, निशा अग्रहरी, शिवम पाण्डेय सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।



