कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी से की शिष्टाचार भेंट
नई दिल्ली, 18 अगस्त।
मध्यप्रदेश के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण तथा उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को लेकर सार्थक एवं आत्मीय संवाद हुआ।



