Skip to main content

Aaj Tak24x7

दुद्धी में 19 अगस्त को गूंजेगा हरियाली तीज का रंग: इनर व्हील क्लब करेगा भव्य आयोजन

दुद्धी में 19 अगस्त को गूंजेगा हरियाली तीज का रंग: इनर व्हील क्लब करेगा भव्य आयोज

 

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

 

दुद्धी, सोनभद्र। समाज सेवा और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए जानी जाने वाली संस्था इनर व्हील क्लब दुद्धी द्वारा 19 अगस्त को हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम दुद्धी स्थित इच्छिता कैंपस परिसर में आयोजित होगा।

कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट राखी जायसवाल ने कहा कि हरियाली तीज भारतीय संस्कृति में उमंग, प्रकृति प्रेम और सुहाग का प्रतीक है। इसी परंपरा को जीवंत रखने और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह उत्सव मनाया जा रहा है।

क्लब की अध्यक्ष लीना जायसवाल ने बताया कि महोत्सव के दौरान तीज गीत, पारंपरिक नृत्य, विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, परंपरागत प्रतियोगिताएं और मनोरंजक खेलों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए क्लब की सभी सदस्याएं तैयारियों में जुटी हैं।

दोनों पदाधिकारियों ने क्षेत्र की महिलाओं और क्लब की सदस्यों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर इस सांस्कृतिक उत्सव को सफल बनाएं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in