Skip to main content

Aaj Tak24x7

मंत्री श्री कुशवाह ने पदोन्नत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

भोपाल।

एम.पी. स्टेट एग्रो कॉर्पोरेशन कर्मचारी संघ द्वारा गुरुवार, 20 अगस्त 2026 को भोपाल स्थित होटल कालिन्दी में पदोन्नत अधिकारी एवं कर्मचारियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मध्यप्रदेश शासन के माननीय कैबिनेट मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह (सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण तथा उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग) ने सहभागिता कर पदोन्नत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि पदोन्नति किसी भी कर्मचारी के परिश्रम, निष्ठा, कर्तव्यपरायणता एवं समर्पण का सम्मान है। उन्होंने पदोन्नत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ करते हुए संस्था और प्रदेश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

समारोह के दौरान उपस्थित श्री अरविंद कुमार दुबे, प्रबंध संचालक, श्री एस.के. विधान, श्री महेश मालवीय, श्री जे.पी. गोडे, श्री पी.के. परिहार, श्री चन्द्रशेखर परसाई एवं श्री एन.पी. द्विवेदी सहित अन्य गणमान्यजनों से मंत्री श्री कुशवाह ने आत्मीय भेंट एवं संवाद किया।

समारोह में पदोन्नत अधिकारी एवं कर्मचारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में कर्मचारियों में उत्साह और खुशी का माहौल रहा। उपस्थित अतिथियों ने भी पदोन्नत कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in