Skip to main content

Aaj Tak24x7

कनहर बांध सुरक्षा पर उठे सवाल, अनियंत्रित बोलेरो बांध में गिरी, चालक घायल

कनहर बांध सुरक्षा पर उठे सवाल, अनियंत्रित बोलेरो बांध में गिरी, चालक घाय

 

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

 

दुद्धी (सोनभद्र)। क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित कनहर सिंचाई परियोजना अमवार स्थित बांध पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा टल गया। निर्माण कंपनी की एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर बांध में गिर गई, जिससे चालक घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, अधिकारियों को बांध पर छोड़ने के बाद चालक वाहन को आगे पीछे (रिवर्स) कर रहा था। इसी दौरान गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह पीछे की ओर फिसलने लगी। चालक ने ब्रेक लगाकर गाड़ी रोकने का प्रयास किया, लेकिन वाहन नियंत्रण से बाहर हो गया और सीधे बांध में जा पलटा। दुर्घटना में चालक को हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद बांध परिसर में हड़कंप मच गया और कर्मी क्रेन की मदद से बोलेरो को बाहर निकालने के प्रयास में जुटे रहे।

बता दें कि कनहर बांध पर वाहनों के पलटने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले 17 जून 2025 को भी कार्यदायी संस्था के परियोजना प्रबंधक की बोलेरो अनियंत्रित होकर कई मीटर नीचे गिरकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। उस दौरान भी गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।

लगातार हो रहे हादसों के बाद बांध पर वाहनों की आवाजाही, चालकों की लापरवाही और सुरक्षा प्रबंधों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों और कर्मियों ने बांध पर सुरक्षा मानकों को कड़ा करने की मांग की है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in