Skip to main content

Aaj Tak24x7

थाना हरैया परिसर में आगामी रक्षाबंधन पर्व एवं बारावफात के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।*

रिपोर्ट

शमसुलहक खान

आज तक 24 X 7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

 

*थाना हरैया परिसर में आगामी रक्षाबंधन पर्व एवं बारावफात के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

 

दिनांक 22.8.2026 को थाना हरैया परिसर में आगामी बारावफात एवं रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, पीस कमेटी के सदस्यों तथा विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में दोनों पर्वों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाए जाने के संबंध में आवश्यक चर्चा की गई। अधिकारियों द्वारा उपस्थित लोगों से अपील की गई कि सभी लोग आपसी सद्भाव बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से भ्रामक सूचना प्राप्त होने पर उसे बिना सत्यापन के प्रसारित न करें।बैठक में पर्वों के दौरान यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था तथा धार्मिक आयोजनों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देशों पर भी चर्चा की गई। सभी आयोजकों एवं नागरिकों से प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।अधिकारियों ने कहा कि दोनों पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द का संदेश देते हैं। क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। बैठक के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों से पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की गई।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in