रिपोर्ट
शमसुलहक खान
आज तक 24 X 7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती
*जिलाधिकारी बस्ती व पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा थाना कलवारी पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर आम जन की समस्याओं को सुन कर उसके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
आज दिनांक 22.08.2026 को थाना कलवारी पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर जिलाधिकारी बस्ती श्रीमती कृतिका ज्योत्सना एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। जिसमें फरियादियों ने अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं। जिलाधिकारी बस्ती द्वारा राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों की जांच मौके पर जाकर की जाए और उनका समाधान समयबद्ध तरीके से किया जाए। विशेष रूप से भूमि विवाद, कानून व्यवस्था, और अन्य जनसामान्य से संबंधित मुद्दों पर तत्काल कार्रवाही के लिए संयुक्त राजस्व-पुलिस टीमें गठित की गईं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से हो, ताकि आम जनता का विश्वास प्रशासन पर बना रहे। इस दौरान जटिल मामलों के लिए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध जांच और समाधान के निर्देश दिए गए। भूमि विवाद से संबंधित अधिकांश शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके निस्तारण के लिए संयुक्त टीमें गठित की गईं। जनता से प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने हेतु प्रभावी कदम उठाए गए। थाना समाधान दिवस में प्रभारी निरीक्षक कलवारी, राजस्व विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।



