Skip to main content

Aaj Tak24x7

यूसीसी के विरोध में राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन सौंपा

यूसीसी के विरोध में राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन सौंप

 

कटनी/धीमारखेड़ा, मध्यप्रदेश।

 

जमीयत उलेमा-ए-हिन्द मध्यप्रदेश के सदर एवं अमीरे शरीयत हज़रत मौलाना मुफ़्ती अहमद ख़ान साहब के निर्देशन में पूरे मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के विरोध में अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जमीयत उलेमा जिला कटनी द्वारा तहसील धीमारखेड़ा में महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) के माध्यम से सौंपा गया।

 

इस अवसर पर जमीयत उलेमा जिला कटनी के जनरल सेक्रेटरी अब्दुल कादिर ख़ान की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल ने यूसीसी को धार्मिक स्वतंत्रता एवं व्यक्तिगत कानूनों के लिए चुनौती बताते हुए इसे वापस लेने तथा लागू किए जाने की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की।

 

ज्ञापन में कहा गया कि भारत विविध धर्मों, संस्कृतियों और परंपराओं वाला देश है तथा संविधान सभी नागरिकों को अपने धर्म के अनुसार जीवन व्यतीत करने और धार्मिक मामलों में स्वतंत्रता प्रदान करता है। प्रस्तावित समान नागरिक संहिता विभिन्न समुदायों के व्यक्तिगत कानूनों और धार्मिक अधिकारों को प्रभावित कर सकती है, इसलिए इस विषय पर सभी वर्गों की भावनाओं और संवैधानिक अधिकारों का सम्मान किया जाना चाहिए।

 

इस अवसर पर जमीयत उलेमा जिला कटनी के खज़ांची हाफ़िज़ अब्दुल रहीम (अब्दुल हई) ख़ान, सोहेल ख़ान, मोहम्मद असद, आमिर ख़ान, शाहवाज़ ख़ान, हाफ़िज़ मोहम्मद इमरान, मोहम्मद उमर, शेख बसीर, जाहिद ख़ान, ज़ाकिर ख़ान, फ़ारूक़ ख़ान सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं समाज के जिम्मेदार नागरिक उपस्थित रहे।

 

प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राष्ट्रपति महोदया से आग्रह किया कि देश की बहुलतावादी परंपरा, संवैधानिक मूल्यों और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के हित में यूसीसी संबंधी प्रस्ताव पर पुनर्विचार किया जाए तथा इसे लागू करने की प्रक्रिया को रोका जाए।

 

जमीयत उलेमा-ए-हिन्द द्वारा प्रदेशभर में चलाए जा रहे इस जनजागरण अभियान के अंतर्गत विभिन्न जिलों में ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं और लोगों को यूसीसी के संभावित प्रभावों के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

 

जारीकर्ता:

अब्दुल कादिर ख़ान

जनरल सेक्रेटरी

जमीयत उलेमा जिला कटनी, मध्यप्रदेश

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in