Skip to main content

Aaj Tak24x7

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हजरत बादल बाबा का 30वां उर्स

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हजरत बादल बाबा का 30वां उर्

 

जबलपुर। हजरत सैय्यदना बादल बाबा बड़े साहब के 30वें उर्स मुबारक के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। उर्स में समर्थ सहारा एवं नर्मदांचल पत्रकार संघ के सदस्य श्री विकास शुक्ला (भोपाल), युवा भाजपा नेता जीशान अंसारी (जबलपुर) सहित सैकड़ों बाबा के चाहने वालों ने शिरकत की।

 

उर्स के अवसर पर संदल-चादर जुलूस कसाई मंडी, मदार टेकरी गेट नंबर-2 से गाजे-बाजे और कव्वाली की धुनों के साथ निकाला गया। जुलूस दरगाह गेट नंबर-2 पहुंचा, जहां श्रद्धालुओं द्वारा चादर संदल पेश किया गया। इसके बाद लंगर का आयोजन किया गया।

 

उर्स में संजय त्रिपाठी, अजय कछी, शैलेन्द्र सोलंकी (बरेली), शाहरुख खान, अतीक भाई, सोहेब अली, फिरोज भाई (पिपरिया), अखिलेश सेन (छिंदवाड़ा), अजय चौरसिया, रजत जैन (नरसिंहपुर), मुन्ना सेठ, इमाम पहलवान, शहादत बाबा, शाहिद भाई, दीपक सोनी, सीतेश नामदेव, बहुआ सरदार, गुड्डा ईसाई (करेली) सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

 

श्रद्धालुओं ने बाबा की दरगाह पर देश में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ की। उर्स के माध्यम से सर्वधर्म समभाव और आपसी भाईचारे का संदेश भी दिया गया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in