Skip to main content

Aaj Tak24x7

नगर परिषद की बड़ी कार्रवाई पवित्र तीर्थ नगरी ओकारेश्वर में 

* नगर परिषद की बड़ी कार्रवाई पवित्र तीर्थ नगरी ओकारेश्वर में

प्रतिबंधित क्षेत्र में यात्रियों को उतारने पर 6 नावों के लाइसेंस किए गए निरस्त*

 

मुकेश शुक्ला

 

 

विश्व विख्यात तीर्थ नगरी ओकारेश्वर में 2 सितंबर को

नगर परिषद ओंकारेश्वर के द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई जिसमें मां नर्मदा नदी क्षेत्र में यात्रियों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए नाव चालकों को लगातार लाउड स्पीकर के माध्यम से प्रतिबंधित क्षेत्र में यात्रियों को नहीं उतारने के निर्देश दिए जा रहे हैं। इसके बावजूद निर्देशों की अवहेलना कर प्रतिबंधित क्षेत्र में यात्रियों को उतारने के मामले सामने आए हैं।

जिस पर नगर परिषद ने कड़ी कार्रवाई करते हुए

प्रतिबंधित क्षेत्र में यात्रियों को उतारने तथा पूर्व में दिए गए निर्देशों का पालन नहीं करने पर 6 नाव चालकों के नाव लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की गई है।

 

नगर परिषद द्वारा जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि प्रतिबंधित क्षेत्र में यात्रियों को उतारने से किसी अप्रिय घटना की स्थिति में यात्रियों को जान-माल की हानि हो सकती है। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने 6 नावों चालकों के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं।

 

निरस्त किए गए नाव लाइसेंस का विवरण

 

 

 

1 सुनील पिता संतोष लाइसेंस नं. 46 लाइसेंस निरस्त

2 जितेन्द्र पिता राजू नाव नं. 189 लाइसेंस निरस्त

3 मुकेश पिता विष्णु नाव नं. 202 लाइसेंस निरस्त

4 अमर पिता मंगतिया नाव नं. 191 लाइसेंस निरस्त

5 सूरज पिता मोहन नाव नं. 269 लाइसेंस निरस्त

6 कड़वा पिता मंगतिया नाव नं. 94 लाइसेंस निरस्त

 

 

नगर परिषद ने सभी नाव संचालकों एवं नाव चालकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रतिबंधित क्षेत्र में यात्रियों को उतारना पूर्णतः प्रतिबंधित है। यात्रियों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा नियमों का उल्लंघन नहीं किया जावे

 

नगर परिषद द्वारा स्पष्ट किया गया है कि नर्मदा नदी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निगरानी लगातार जारी रहेगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले अन्य नाव चालकों के विरुद्ध भी नाव लाइसेंस निरस्तीकरण सहित कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

वर्जन* *प्रतिबंधित क्षेत्र में नियम की अनदेखी करने पर यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी*। नगर परिषद अधिकारी मोनिका पार दी

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in