रिपोर्ट
शमसुलहक खान
आज तक 24 X 7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती
*क्षेत्रीय नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल एवं थाना हरैया पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा राजस्व एवं पुलिस विभाग की उपस्थिति में ग्रामीणों के सहयोग से विपक्षी द्वारा किए गए अवैध निर्माण को हटवाकर सार्वजनिक रास्ते को अतिक्रमणमुक्त एवं आवागमन हेतु सुचारू कराया गया।
दिनांक 06/09/2026 को दोपहर लगभग 01:00 बजे पीआरबी के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम नारायणपुर मिश्र, थाना हर्रैया, जनपद बस्ती में आवेदक बुद्धिराम मौर्य पुत्र ठुकई के साथ-साथ गांव के अन्य ग्रामीणों के सार्वजनिक आवागमन के रास्ते को गांव के विपक्षी शिवराम मौर्य पुत्र झिंनकान मौर्य निवासी ग्राम नारायणपुर मिश्र एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा पक्की दीवार का निर्माण कर अवरुद्ध कर दिया गया है। उक्त प्रकरण को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त था तथा शांति व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना थी ।सूचना प्राप्त होते ही तत्काल पर्याप्त पुलिस बल को मौके पर पहुंचकर जांच की गई, जिसमें घटना सत्य पाई गई। आवेदक बुद्धिराम मौर्य की तहरीर के आधार पर विपक्षी शिवराम मौर्य आदि के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत विपक्षीगण के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही की गई साथ ही अवैध निर्माण/कब्जे को हटवाकर सार्वजनिक रास्ता खाली कराने हेतु उप जिलाधिकारी महोदय, हर्रैया को अवगत कराया गया। उक्त के क्रम में आज दिनांक 07/09/2026 को उप जिलाधिकारी हर्रैया के निर्देशन में क्षेत्रीय नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल एवं पुलिस बल की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर राजस्व एवं पुलिस विभाग की उपस्थिति में ग्रामीणों के सहयोग से विपक्षी द्वारा किए गए अवैध निर्माण को हटवाकर सार्वजनिक रास्ते को अतिक्रमणमुक्त एवं आवागमन हेतु सुचारू करा दिया गया।वर्तमान में मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम है। प्रकरण में उभय पक्षों के विरुद्ध आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही भी की जा रही है।



