Skip to main content

Aaj Tak24x7

थाना कोतवाली पुलिस व्दारा शासकीय भूमि के गबन के अपराध क्रमांक 222/25 में फरारी 3000रु. के इनामी आरोपी सीताराम गौड को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया।*

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी समाचार

 

*थाना कोतवाली पुलिस व्दारा शासकीय भूमि के गबन के अपराध क्रमांक 222/25 में फरारी 3000रु. के इनामी आरोपी सीताराम गौड को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया।*

दिनांक 21.03.25 को थाना कोतवाली पर फरियादी पटवारी आनन्द यादव पुत्र वीरेन्द्र यादव उम्र 35 साल नि0 पटवारी हल्का झींगूरा शिवपुरी ने रिपोर्ट किया कि आरोपीगण सीताराम गौड, विजय गौड, कन्हैया गौड, रवि गौड, आनंदी गौड, श्रीमती धन्नो गौड, श्रीमती महादेवी गौड, राजेश कुशवाह, रामनिवास रावत व्दारा फर्जी एनजीओ सर्टिफिकेट लगाकर प्रशासन की भूमि कि धोखाधडी कर एनजीओ के नाम रजिस्ट्री कराकर एवं उक्त भूमि को विक्रय कर धोखाधडी की जो फरियादी की रिपोर्ट पर से अप.क्र. 222/25 धारा 318(4), 336(3), 340,338(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में पूर्व में 08 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है व प्रकरण में एक आरोपी सीताराम गौड घटना दिनांक से फरार चल रहा था।

 

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया जी के द्वारा आरोपी सीताराम गौड पुत्र मिडूलाल गौड उम्र 52 साल नि0 बृजधाम कालोनी ठकुरपुरा शिवपुरी की गिरफ्तारी हेतु पत्र क्रमांक पु.अ./शिव./सी.आई.डी./एडी/86/26 दिनांक 25.08.26 से 3000रु. के इनाम की उदघोषणा की गई थी।

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामदास प्रजापति एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सचिन कुमार धुर्वे के मार्ग निर्देशन में कोतवाली टीआई रोहित दुबे व्दारा टीम गठित की गयी।

 

गठित की गई टीम व्दारा दिनांक 24.09.26 को 26 नम्बर कोठी के पीछे आरा मशीन के पास से प्रकरण के फरार आरोपी सीताराम गौड पुत्र मिडूलाल गौड उम्र 52 साल नि0 बृजधाम कालोनी ठकुरपुरा शिवपुरी को गिरफ्तार किया गया बाद आरोपी से पूछताछ कर आरोपी को न्यायालय पेश किया गया जो जेल वारंट बनने से आरोपी को जिला जेल शिवपुरी दाखिल किया गया।

 

सराहनीय भूमिकाः. उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक रोहित दुबे, उनि० विवेक भट्ट, आर. 676 कुलदीप चतुर्वेदी, आर. 344 बृजेन्द्र रावत, आर. 350 मुकेश वर्मा की विशेष भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7