Skip to main content

Aaj Tak24x7

अनूपपुर। जमुना कॉलरी के डॉ. भीमराव अंबेडकर वार्ड क्रमांक 04 स्थित सामुदायिक भवन की बदहाल स्थिति से क्षेत्रवासी परेशान हैं। जमुना माइंस कॉलोनी, डबल स्टोरी सहित आसपास के लोग शादी-विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए इसी भवन का उपयोग करते हैं।

अनूपपुर। जमुना कॉलरी के डॉ. भीमराव अंबेडकर वार्ड क्रमांक 04 स्थित सामुदायिक भवन की बदहाल स्थिति से क्षेत्रवासी परेशान हैं। जमुना माइंस कॉलोनी, डबल स्टोरी सहित आसपास के लोग शादी-विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए इसी भवन का उपयोग करते हैं

स्थानीय लोगों के अनुसार भवन में नियमित साफ-सफाई नहीं होने से परिसर की स्थिति खराब है। देखरेख के अभाव में भवन की व्यवस्थाएं भी प्रभावित हो रही हैं। बताया गया कि भवन में लगे कनेक्शन बोर्ड सहित बिजली से संबंधित कुछ सामान चोरी हो चुके हैं, जिससे विद्युत व्यवस्था प्रभावित है।

क्षेत्रवासियों ने संबंधित प्रबंधन से भवन की तत्काल साफ-सफाई, चोरी हुए विद्युत उपकरणों की व्यवस्था, आवश्यक मरम्मत और नियमित रखरखाव कराने की मांग की है। साथ ही भवन की सुरक्षा के लिए 24 घंटे गार्ड तैनात करने की मांग की गई है, ताकि चोरी की घटनाओं पर रोक लग सके और लोगों को कार्यक्रम आयोजित करने में परेशानी न हो।

 

रिपोर्टर — दिनेश केवट

अनूपपुर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7