*कैकेई दशरथ संवाद सुनकर दर्शक हुए मंत्र मुग्ध*
उन्नाव के शुक्लागंज नगर में राजधानी मार्ग ऋषि आश्रम में श्री स्वामी नारदानंद दशहरा महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है । रामलीला मंचन ऋषि आश्रम समिति के पदाधिकारियों के द्वारा माने जाने रामलीला कलाकारों के द्वारा रामलीला मंचन हो रहा है ।सर्वप्रथम रामलीला मंच में वरिष्ठ आचार्यों द्वारा विधि पूर्वक पूजन करवाते हुए रामलीला मंचन चालू हुआ। प्रभु राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न को कलेवा की रश्म करते हुए उनकी आरती की गई। राजा दशरथ और कैकेई के बीच संवाद हुआ। कैकेई ने कहा “महाराज याद है मुझे दो वचन दिए थे आज आपको दोनों वचन देना ही होगा, भरत को राज गद्दी राम को 14 वर्षों का वनवास ” यह सुनकर राजा दशरथ फूट फूट कर रोते गिर जाते है और रोते हुए कहते है कैकेई मेरा सब कुछ राज्य ले लो बस मेरे राम को वन मत भेजो। किंतु कैकेई अपने वचनों पर अड़ी रही। रामलीला समिति के पदाधिकारियों द्वारा वरिष्ठ जनो को पट्टिका पहनाकर श्री स्वामी नारदानंद महाराज स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्षद योगेश मिश्रा, मां गंगा सेवा समिति सनातन परिवार के पदाधिकारी श्रीकांत पांडे, प्रशांत अवस्थी, मोहित शुक्ला, अरुण मिश्रा संजय दुबे सुरेंद्र पाठक भरत त्रिवेदी प्रकाश त्रिपाठी जैनेंद्र शुक्ला वासुदेव गुप्ता विमल द्विवेदी, ओ पी पांडे एडवोकेट, अजीत राजपूत रजनीश पांडे इत्यादि उपस्थित रहे।
सुशील निगम
आज तक 24*7
कानपुर , उन्नाव
ब्यूरो



