Skip to main content

Aaj Tak24x7

सिवनी: जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, 5 जुआरी गिरफ्तार

Seoni braking

सिवनी: जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, 5 जुआरी गिरफ्ता

 

सिवनी/कुरई। ग्राम दुर्गापुर स्थित एक फार्महाउस में जुए के फड़ पर कुरई, कोतवाली और डुंडासिवनी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से ₹1,04,200 नकद, 5 मोबाइल, 52 ताश के पत्ते और 3 धारदार चाकू जब्त किए। जब्त सामग्री की कुल कीमत ₹2,55,400 बताई गई है।

 

पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के बाद आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम, आर्म्स एक्ट एवं बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस फार्महाउस मालिक और नागपुर के कथित जुआरियों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

मनीष बघेल की report

aajtak24x7
Author: aajtak24x7