विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए बनी है व्हीबी-जी राम जी योजना – सांसद श्री कुशवाह August 20, 2026
स्मार्ट सिटी की पूर्ण परियोजनाओं के संचालन एवं रखरखाव की प्रभावी कार्ययोजना करें तैयार – CEO स्मार्ट सिटी टी प्रतीक राव August 20, 2026
गहोई वैश्य सेवा संस्थान द्वारा ग्वालियर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन सुधीर गुप्ता का सम्मान किया गया August 20, 2026
पुणे में 21 अगस्त को होगी 12वीं BRICS संचार मंत्रियों की बैठक, ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे अध्यक्षता* August 20, 2026
*दिव्यांगजन अधिकारों के प्रभावी क्रियान्वयन से बनेगा समावेशी मध्यप्रदेश : मंत्री नारायण सिंह कुशवाह* भोपाल, 20 अगस्त। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग के माननीय कैबिनेट मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार दिव्यांगजनों को समान अधिकार, समान अवसर और सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। दिव्यांगजन केवल शासकीय योजनाओं के लाभार्थी नहीं, बल्कि प्रदेश के विकास की मुख्यधारा के समान सहभागी हैं। एक समावेशी समाज का निर्माण ही हमारी प्राथमिकता है। श्री कुशवाह आज भोपाल स्थित होटल पलाश में न्यायालय आयुक्त दिव्यांगजन, मध्यप्रदेश, भोपाल एवं साइटसेवर्स इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय परामर्श कार्यक्रम “Building an Inclusive Madhya Pradesh: A Decade of the RPwD Act and State Disability Policy Dialogue” के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम (RPwD Act), 2016 के लागू होने के दस वर्ष पूरे होना देश के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में लागू इस ऐतिहासिक अधिनियम ने देश में दिव्यांगता के प्रति सोच और दृष्टिकोण को नई दिशा दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार अधिनियम के प्रावधानों को प्रभावी ढंग से धरातल पर लागू करने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि आज का यह राज्य स्तरीय संवाद इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण और निर्णायक कदम है। कार्यक्रम में दिव्यांगजनों के अधिकारों, समान अवसर, समावेशी विकास तथा RPwD Act के प्रभावी क्रियान्वयन सहित मध्यप्रदेश में दिव्यांगजनों के लिए नीतियों और व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने पर सार्थक विचार-विमर्श किया गया। *‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प से आगे बढ़ेगा प्रदेश* मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का “सबका साथ, सबका विकास” का आह्वान समावेशी विकास की मूल भावना को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि दिव्यांगजनों को शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, सुगम्यता और अन्य क्षेत्रों में समान अवसर उपलब्ध हों तथा वे आत्मनिर्भर होकर समाज और प्रदेश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि “एक ऐसा मध्यप्रदेश, जहां दिव्यांगजन केवल योजनाओं के लाभार्थी नहीं, बल्कि समान अधिकारों के साथ विकास की मुख्यधारा के सहभागी हों—यही समावेशी समाज की सच्ची पहचान है।” कार्यक्रम में सुश्री ताशा महंता – SPL, मध्यप्रदेश, साइटसेवर्स इंडिया, श्री जतिन तिवारी – DPO, साइटसेवर्स इंडिया, डॉ. अजय खेमरिया – राज्य दिव्यांगजन आयुक्त, मध्यप्रदेश, डॉ. भूषण पुनानी – सदस्य, सेंट्रल एडवाइजरी कमेटी एवं जनरल सेक्रेटरी, ब्लाइंड पीपल्स एसोसिएशन तथा प्रो. राजीव दीक्षित – VC, AIGGPA, भोपाल सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि, सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कार्यकर्ता एवं अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यशाला के माध्यम से मध्यप्रदेश में दिव्यांगजन अधिकारों के संरक्षण, नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन और अधिक सुगम एवं समावेशी व्यवस्थाओं के निर्माण के लिए विभिन्न सुझावों एवं विचारों पर चर्चा की गई। August 20, 2026
जैन जिला शिवपुरी समाचार नगर पालिका परिषद शिवपुरी की “सुंदरता” ने वाकई चार चाँद लगा दिए! शिवपुरी शहर की जनता इस समय सड़कों की बदहाल स्थिति से परेशान है। सड़कें अब सड़कें कम और तालाब ज्यादा नजर आ रही हैं। जगह-जगह पानी भरा है, बड़े-बड़े गड्ढे हैं और आम नागरिक रोज अपनी जान जोखिम में डालकर निकलने को मजबूर हैं। जनता उम्मीद लगाए बैठी है कि आखिर कब इन सड़कों की हालत सुधरेगी और कब उन्हें फिर से बेहतर रास्ते मिलेंगे। लेकिन सवाल यह है कि जब नगर पालिका परिषद अपने खुद के कार्यालय के सामने के गड्ढे तक नहीं भरवा पा रही, तो शहर के वार्डों और मोहल्लों में पड़े सैकड़ों गड्ढों की सुध कौन लेगा? चार साल होने को हैं। जनता ने जनप्रतिनिधियों पर भरोसा किया, लेकिन अब सवाल पूछने का समय है—आखिर विकास हुआ कहाँ? जिन अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के जिम्मे शहर की व्यवस्था है, उन्हें यह समझना होगा कि जनता सिर्फ भाषण और दावों से नहीं, बल्कि जमीन पर दिखाई देने वाले काम से संतुष्ट होगी। अब कार्यकाल का लगभग एक साल ही बचा है। ऐसे में जनता पूछ रही है—जब नगर पालिका अपने कार्यालय की सड़क नहीं सुधार पा रही, तो पूरे शिवपुरी के गड्ढे कब भरेंगे? खरी-खरी बात है—पहले अपने कार्यालय के सामने की सड़क ठीक करिए, फिर शहर के विकास के दावे करिए। जनता सब देख रही है, सब समझ रही है और समय आने पर सवाल भी करेगी। 🙏🙏 CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jyotiraditya M Scindia Yashodhara Raje Scindia Collector Shivpuri Arpit Verma IAS August 19, 2026
शासकीय कन्या महाविद्यालय रांझी में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस, छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुतियां August 19, 2026
आज ग्वालियर के रेशमतारा रिसॉर्ट में कॉन्फ्रेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) द्वारा आयोजित “सावन की गोठ” कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में सुधीर गुप्ता वाइस चेयरमैन ग्वालियर विकास प्राधिकरण। का अंगवस्त्र वस्त्र पहनाकर एवं मोमेंट को देकर स्वागत किया
आज ग्वालियर के रेशमतारा रिसॉर्ट में कॉन्फ्रेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) द्वारा आयोजित “सावन की गोठ” कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में सुधीर गुप्ता वाइस चेयरमैन ग्वालियर विकास प्राधिकरण। का अंगवस्त्र वस्त्र पहनाकर एवं मोमेंट को देकर स्वागत किया