Category: अपराध

शिवपुरी शहर के खुड़ा बस्ती में मंगलवार शाम एक 22 वर्षीय नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की शादी महज डेढ़ माह पहले 30 अप्रैल को हुई थी। इस घटना के बाद मायके पक्ष ने पति और ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज