Day: June 1, 2025

क्राईम ब्रांच तथा थाना लार्डगंज एवं बेलबाग तथा विजय नगर एवं माढोताल पुलिस की कार्यवाही 7 आरोपी चाकू सहित गिरफ्तार, 8 चाकू जप्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को अवैध हथियार एवं मादक पदार्थाे की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.), एवं अतिरिक्त पुलि अधीक्षक अपराध श्रीमति सोनाली दुबे तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री रीतेश कुमार शिव, नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री सोनू कुर्मी , नगर पुलिस अधीक्षक माढोताल श्री बी एस गोठरिया के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच तथा थाना लार्डगंज एवं बेलबाग तथा विजय नगर एवं माढोताल की टीम द्वारा 7 आरोपी को 8 चाकू सहित रंगे हाथ पकडा गया है। थाना प्रभारी लार्डगंज श्री नवल सिंह आर्य ने बताया कि क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि रानीताल चौक के पास वर्धमान किराना एवं रोड के किनारे लगी चाय के टपरे के पास 2 लडके चाकू रखे कोई अपराध करने की फिराक में है सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना लार्डगंज की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गयी जहॉ मुखबिर के बताये हुलिये के 2 लडके खडे दिखे जो पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा पूछताछ पर दोनों ने अपने नाम सूरज चौधरी पिता विनय चौधरी उम्र 19 वर्ष निवासी दमोह नाका पंजाब नेशनल बैंक कॉलोनी नर्मदा परिसर थाना कोतवाली एवं निखिल सेन पिता प्रदीप सेन उम्र 20 वर्ष निवासी आईटीआई माढोताल बताये तलाशी लेने पर निखिल सेन 1 चाकू तथा सूरज चौधरी 2 चाकू रखे मिला जिसे जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी। उल्लेखनीय भूमिका- आरोपियो को चाकू सहित रंगे हाथ पकडने में क्राईम ब्रांच के उप निरीक्षक चंद्रकांत झा सहायक उप निरीक्षक प्रशांत सोलंकी, धनंजय सिंह, प्रधान आरक्षक अटल जंघेला, मन्नू सिंह, सत्यसेन यादव वीरेंद्र सिंह, आरक्षक विनय सिंह, राजेश मिश्रा, राजेश महात्रे, त्रिलोक पारधीकी सराहनीय भूमिका रही। इसी प्रकार थाना प्रभारी बेलबाग श्री राजकुमार खटीक ने बताया कि क्राईम ब्रांच को मिली विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना बेलबाग की संयुक्त टीम द्वारा बेलबाग टोरिया में दबिश देते हुये आरोपी साहिल उर्फ शंकर कश्यप उम्र 19 वर्ष निवासी बेलबाग टोरिया थाना बेलबाग को एक धारदार चाकू के साथ रंगे हाथ पकडा गया। आरोपी के कब्जे से चाकू जप्त कर धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी। उल्लेखनीय भूमिका- आरोपी को चाकू सहित रंगे हाथ पकडने में सहायक उप निरीक्षक प्रशांत सोलंकी, प्रधान आरक्षक अटल जंघेला, मन्नू सिंह, सत्यसेन यादव, आरक्षक विनय सिंह की सराहनीय भूमिका रही। इसी प्रकार थाना प्रभारी विजय नगर श्री वीरेन्द्र सिंह पवार ने बताया कि विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर मुथ्ुाड फायनेंस, एसबीआई के पास दबिश देते हुये पंकज प्रधान उम्र 18 वर्ष निवासी खैरी पाटन एवं सनी सेन उम्र 27 वर्ष निवासी संचार नगर तथा संतोष मार्को उम्र 20 वर्ष निवासी कोहानी देवरी शहपुरा को 1-1 चाकू सहित पकडा गया। आरोपियों के कब्जे से 3 चाकू जप्त कर तीनों आरोपियो के विरूद्ध प्रथक-प्रथक धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी। इसी प्रकार थाना प्रभारी माढोताल श्री नीलेश दोहरे ने बताया कि आज दिनॉक 31-5-25 को पुरानी बस्ती करमेता मे दबिश देते हुये राहुल उर्फ देवा यादव उम्र 25 वर्ष निवासी कठोंदा को चाकू सहित पकडा गया आरोपी के कब्जे से चाकू जप्त कर धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज