Skip to main content

Aaj Tak24x7

सोनभद्र बार एसोसिएशन चुनाव 2026-27: सरगर्मी बढ़ी, होर्डिंग लगे और प्रत्याशियों ने शुरू किया जनसंपर्क*

*सोनभद्र बार एसोसिएशन चुनाव 2026-27: सरगर्मी बढ़ी, होर्डिंग लगे और प्रत्याशियों ने शुरू किया जनसंपर्क*

*आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट*

 

*सोनभद्र।* सदर तहसील एवं न्यायालय परिसर में सोनभद्र बार एसोसिएशन के वर्ष 2026-27 के चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद के भावी प्रत्याशियों के होर्डिंग/पोस्टर लगने के बाद चुनावी चर्चा तेज हो गई है।

 

शारदीय नवरात्र से ही भावी प्रत्याशियों ने जगह-जगह होर्डिंग-पोस्टर लगाकर नवरात्र, दशहरा और दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं और इसी बहाने अधिवक्ता मतदाताओं से जनसंपर्क शुरू कर दिया है।

 

अध्यक्ष पद के लिए हेमनाथ द्विवेदी एडवोकेट, ओमप्रकाश तिवारी एडवोकेट और आनंद कुमार मिश्र एडवोकेट के होर्डिंग प्रमुख रूप से लगे हैं।

 

महामंत्री पद के लिए अरुण कुमार सिंघल एडवोकेट, प्रभात कुमार मिश्र एडवोकेट, अखिलेश कुमार मिश्र एडवोकेट, मनोज कुमार मिश्र एडवोकेट और पवन कुमार मिश्र एडवोकेट ने अपनी दावेदारी के पोस्टर लगाए हैं।

 

कोषाध्यक्ष पद के लिए कंचन सिन्हा एडवोकेट का पोस्टर लगा है।

 

चर्चा है कि अध्यक्ष पद पर 2-3 और चेहरे सामने आ सकते हैं। महामंत्री पद पर भी 1-2 नए नाम जुड़ सकते हैं, जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए एक और महिला प्रत्याशी के मैदान में आने की संभावना है।

 

फिलहाल तहसील व न्यायालय परिसर में जीत-हार को लेकर कयासबाजी शुरू हो गई है, लेकिन असली तस्वीर चुनाव कार्यक्रम घोषित होने और नामांकन प्रक्रिया के बाद ही साफ होगी।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in