ब्रेकिंग न्यूज़ | सिवनी
सिवनी में नशे के खिलाफ बंडोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई
वाहन चेकिंग के दौरान बस से उतरकर पुलिस को देखकर भागने लगा संदिग्ध, हाथ में थी पीले रंग की थैली, पुलिस ने घेराबंदी कर 56 वर्षीय राजेंद्र राजपूत को पकड़ा, तलाशी लेने पर थैली से 241 ग्राम अवैध गांजा बरामद, करीब ₹2,400 कीमत का गांजा जब्त, आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन में जिलेभर में जारी है नशे के विरुद्ध विशेष अभियान।
सिवनी से मनीष बघेल की रिपोर्ट



