Skip to main content

Aaj Tak24x7

मोहम्मदाबाद में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, हाजी भुट्टो ने भरी हुंकार 

मोहम्मदाबाद में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, हाजी भुट्टो ने भरी हुंकार

 

ब्यूरो रिपोर्ट. मुशीर खान. अमरोहा उत्तर प्रदेश

 

 

अमरोहा। हसनपुर विधानसभा क्षेत्र-42 के ग्राम मोहम्मदाबाद स्थित जीरो प्वाइंट पर बहुजन समाज पार्टी का विशाल एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, पूर्व प्रधानों और क्षेत्रवासियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में बसपा प्रत्याशी हाजी मुमताज अली उर्फ हाजी भुट्टो ने अपने संबोधन में क्षेत्र के विकास और जनसेवा का संकल्प जताते हुए कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुरादाबाद मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी विजय सिंह शामिल हुए। इस दौरान जिला अध्यक्ष सोमपाल सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष गौतम जी, मंडल कोऑर्डिनेटर अरुण कुमार और ओमकार सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। सम्मेलन के आयोजन में सुहेल प्रधान, हाजी मोहम्मद अली और मनोहर प्रधान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

सम्मेलन को संबोधित करते हुए हाजी मुमताज अली उर्फ हाजी भुट्टो ने कहा कि हसनपुर विधानसभा क्षेत्र का हर गांव उनका घर है और यहां का हर परिवार उनका अपना है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना है।

 

हाजी भुट्टो ने कहा कि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती ने उन पर भरोसा जताकर जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने के लिए वह पूरी मेहनत करेंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि सेवा का अवसर मिलने पर हसनपुर विधानसभा के विकास और जनसमस्याओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

 

सम्मेलन में मौजूद पार्टी नेताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और बसपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने सामाजिक न्याय, कानून-व्यवस्था और गरीबों के कल्याण से जुड़े मुद्दों पर भी विचार रखे। साथ ही कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर जनता से संवाद करने और उनकी समस्याओं को सुनने की अपील की।

 

मोहम्मदाबाद में आयोजित इस सम्मेलन में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम के माध्यम से बसपा ने हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में संगठन की सक्रियता और जनसंपर्क को मजबूत करने का संदेश दिया। अंत में हाजी भुट्टो ने सम्मेलन में पहुंचे अतिथियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in