Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/u421026095/domains/aajtak24x7.in/public_html/wp-content/plugins/pj-news-ticker/pj-news-ticker.php on line 202
Skip to main content

Aaj Tak24x7

Category: ई-पेपर

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद औरैया द्वारा अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में शहीद हुए दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु शहीद पार्क में भारत माता के चित्र के समीप श्रद्धांजलि अर्पित क़ी

19 जून से मूंग और उड़द के रजिस्ट्रेशन प्रारंभ किसानों के लिए अच्छी खबर, ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द के उपार्जन के लिए पंजीयन की तारीख घोषित, सीएम ने कहा हमने नदी जोड़ो अभियान के माध्यम से सिंचाई का रकवा बढ़ाने के प्रयास किये हैं, भाजपा सरकार हमेशा किसान हितैषी निर्णय लेती है ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द की पैदावार करने वाले मध्य प्रदेश के किसानों के लिए ये अच्छी खबर है, मूंग और उड़द के उपार्जन के लिए सरकार ने पंजीयन की तारीख घोषित कर दी है, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक वीडियो मैसेज जारी कर जानकारी दी है कि 19 जून से रजिस्ट्रेशन शुरू किये जा रहे हैं। मध्य प्रदेश के ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द उत्पादक किसानों का इन्तजार और चिंता दोनों ख़त्म हो गए हैं, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज घोषणा की है कि सरकार उनकी उपज का उपार्जन शीघ्र करने जा रही है, इसके लिए पंजीयन की प्रक्रिया 19 जून से ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द के पंजीयन शुरू होंगे सोशल मीडिया पर एक वीडियो सन्देश जारी करते हुए मुख्यमंत्री डां मोहन यादव ने 19 जून से पंजीयन शुरू होने की घोषणा की, उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द के उपार्जन को लेकर उनकी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात हुई है, जल्दी ही खरीद शुरू होगी, सरकार इसके लिए प्रस्ताव भेज रही है। सीएम ने कहा कि जिन किसानों ने ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द की पैदावार की है वे अपनी फसल के उपार्जन की तैयारी करें रजिस्ट्रेशन कराएँ, उन्होंने कहा मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने हमेशा किसान हितैषी निर्णय लिए हैं , उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपनी फसल के उपार्जन की तैयारी के साथ सतह अगली फसल तैयारी भी करें, सरकार उसमें भी मदद के लिए खड़ी है। गौरतलब है कि ग्रीष्मकालीन मूंग कम समय में तैयार होने वाली फसल है ये पककर तैयार हो चुकी है लेकिन बारिश सिर पर है मानसून आने वाला है और सरकार ने अब तक इसकी खरीद केलिए पंजीयन शुरू नहीं किये थे जिससे किसान चिंतित था और सरकार से रजिस्ट्रेशन शुरू कर उपार्जन शुरू करने की मांग कर रहा था। जबलपुर से सुनील मौर्य की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज