जिलाधिकारी चर्चित गौड़ को एफपीओ एवं स्वयं सहायता समूह आधारित जनपद विकास मॉडल प्रस्ताव प्रस्तुत।* June 12, 2026
शासकीय पोस्ट मैट्रिक छात्रावास की छात्राओं ने कलेक्टर से लगाई गुहार, शिकायतों पर कार्रवाई न होने का लगाया आरोप* June 11, 2026
कब्जा हटाने के विवाद ने पकड़ा तूल, किसान ने मारपीट, झूठी रिपोर्ट और जान से मारने की धमकी के लगाए आरोप* June 11, 2026
मध्यप्रदेश में कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा आयोजित वनरक्षक, क्षेत्ररक्षक और जेल प्रहरी की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से पूर्ण हुई June 11, 2026
जबलपुर के सुविख्यात चिकित्सक डॉ. आर.के. कबीरे को मिलेगा राष्ट्रीय आई.पी.सी. चिकित्सा रत्न अवार्ड June 11, 2026
फूलबाग मैदान में यूजीसी रोल बैक आंदोलन कार्यक्रम के लिए ग्वालियर पुलिस चौकस , सभी पुलिस अधिकारी जवान मैदान में, सुबह से ही मुस्तैदी.. September 10, 2026
फूलबाग मैदान में यूजीसी रोल बैक आंदोलन कार्यक्रम के लिए ग्वालियर पुलिस चौकस , सभी पुलिस अधिकारी जवान मैदान में, सुबह से ही मुस्तैदी..
शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर